हुज़ूर: भोपाल के रातीबड़ क्षेत्र के केकड़िया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय छात्र की मौत
Huzur, Bhopal | Jun 15, 2025 भोपाल के रातीबढ़ क्षेत्र स्थित केकड़िया गांव में रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय छात्र विशाल चौहान की मौत हो गई। वह छठवीं कक्षा में पढ़ता था और खेत में मक्का बोने के बाद घर लौट रहा था। करीब 4:30 बजे गरज-चमक के साथ बिजली सीधे विशाल पर गिर गई। हादसे के समय उसके तीन दोस्त आगे निकल चुके थे।