हुज़ूर: भोपाल में बाइक रेसिंग का रोमांच, 'डर्ट चैलेंज' में 100 से ज्यादा राइडर्स ने लिया भाग
Huzur, Bhopal | Jun 15, 2025 भोपाल के बैरसिया रोड स्थित थ्रोटल एरिना में 'रफ रोड रिबेल्स- भोपाल डर्ट चैलेंज' मोटरसाइकिल रेसिंग का रोमांच चरम पर है। शनिवार को राइडर्स ने प्रैक्टिस राउंड पूरे किए, वहीं रविवार 15 जून से असली रेस मुकाबले शुरू हो गए। सुबह से ही ट्रैक पर तेज इंजन की गूंज और उड़ती धूल ने माहौल को जोशीला बना दिया|