कालका: खुराना कालोनी निवासी महिला की शिकायत पर कालका पुलिस थाना में पति के खिलाफ किया गया मामला दर्ज
कालका पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि मेरे पास दो बेटियां हैं। महिला ने बताया है कि मेरा पति रोजाना शराब पीकर घर आता है और गाली गलौज करता है। महिला ने शिकायत में यह भी बताया है कि वह मुझे और मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।