दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों तक आस्था एवं परंपरा पूर्वक होली का त्योहार बुधवार को मनाया गया। सुबह करीब 9:00 बजे से युवाओं में बच्चों ने उत्साह व उमंग का माहौल देखा गया।बच्चे सुबह से ही रंग गुलाल और पिचकरिया लेकर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सड़कों एवं गलियों में निकल गए। लोगों ने एक दूसरे को रंग, अबीर- गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।