आर्यावर्त बैंक की नवाबगंज शाखा में आए दिन नेटवर्क बाधित होने से खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में ग्राहक बिना भुगतान के वापस लौटने को मजबूर हुए, जिससे उनमें नाराजगी है। खाताधारकों का कहना है कि बैंक में अक्सर 'नेटवर्क बाधित' या 'सर्वर डाउन' होने की सूचना चस्पा कर दी जाती है। इससे लेनदेन प्रभावित होता है।