बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 मंगलवार से शुरू हो गई है। ऐसे में समय से नहीं पहुंच पाने के कारण कई विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए हैं। मंगलवार रात्रि 9:00 बजे रफीगंज के खीरहिरी गांव के रहने वाले सलोनी सृष्टि की एक वीडियो प्राप्त हुआ वीडियो के माध्यम से वह केंद्र निरीक्षक से निहोरा कर रही है कि सड़क जाम रहने के कारण विलंब हुआ है।