रफीगंज प्रखंड अंतर्गत मिश्र बिगहा गांव में पुलिस ने शराब के नशे में हल्ला-हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रिंस कुमार, पिता भोरिक चंद्रवंशी, निवासी शेखपुरा (थाना गोह) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मिश्र बिगहा में एक युवक नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर शोर-शराबा कर रहा है।