हुज़ूर: भोपाल के आरिफ नगर में एक मकान की दीवार गिरने से दबा मजदूर,हुई मौत
Huzur, Bhopal | Feb 26, 2024 भोपाल के आरिफ नगर में एक मकान की दीवार में ड्रिल करते समय दीवार गिर गई। इसमें दबने से एक मजदूर की जान चली गई। मकान में रैनोवेशन का काम करते समय हादसा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पीएम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।