सोहावल: प्रसिद्ध दक्षिणी मुखी भरत गुफा में सीताराम जप का पाठ शुरू, 2031 तक रहेगा जारी
भरत हनुमान मिलन मंदिर के महंत परमात्मा दास की अगुवाई में शुरू सीताराम जप के बाबत महंत परमात्मा दास ने बताया कि शुरुआती दौर में दक्षिण मुखी भरत गुफा में शुरू हुआ पाठ राम नाम जप के साथ शुरू किया गया। जो पहली अगस्त 2019 से शुरू हुआ था। अब वेद पुराणों की मान्यता के अनुसार भरतजी की तपोस्थली की दक्षिण मुखी भरत गुफा में सुबह से हवन पूजन के साथ शुरू हुआ है ।