गाजीपुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजगंज पुलिस चौकी के समीप रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे मार्बल लदे टेम्पो ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार पिता और उसके दोनों मासूम बच्चे सड़क पर उछलकर जा गिरे।