सिमडेगा से खबर है कि कल रविवार को शाम 7 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, समाहरणालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर इस सप्ताह उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी को पुलिसमैन ऑफ द वीक के रूप में पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाना है।