हज़ारीबाग: चुनौतियों के बीच सुरक्षा और एकता की मिसाल
हजारीबाग में इस वर्ष रामनवमी का पर्व भक्ति, भव्यता और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। 36 घंटे तक शहर की सड़कों पर रामभक्तों का जनसैलाब उमड़ता रहा। सैकड़ों आकर्षक झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हर चुनौती को सफलतापूर्वक संभाला गया और हजारीबाग एक बार फिर एकता और सौहार्द की मिसाल बन गया। 🚩