बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र हाजियापुर में दबंगों ने एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटा, लूटपाट का भी लगाया आरोप
बारादरी थाना क्षेत्र के हाजियापुर में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई कीजाएगी। व्यक्ति ने दबंगों को लूटपाट का भी आरोप लगाया है।