बरेली: थाना सुभाष नगर क्षेत्र में जागृति नगर निवासी महिला ने आरोप लगाया, गेट पर पटाखा बजाने का विरोध करने पर की गई मारपीट
थाना सुभाष नगर क्षेत्र में जागृति नगर निवासी महिला का आरोप,गेट पटाखा बजाने का विरोध करने पर की गई मारपीट।नवाब सिंह की पत्नी के साथ पड़ोसियों ने की मारपीट। गेट पर पटाखा बजाने का विरोध करने पर महिला को पीटा। आज शनिवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने बताया पड़ोस के रहने वाले वैभव ने अपने परिवार के साथ मिलकर महिला को मारा पीटा।