सफीपुर: सफीपुर-मियागंज मार्ग पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
उन्नाव के सफीपुर-मियागंज मार्ग पर शुक्रवार शाम 7 बजे एक हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसीवन थाना क्षेत्र के शारदा नहर आसीवन ब्रांच के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घायल की पहचान हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के गदनखेड़ा गांव निवासी 29 वर्षीय रामगोपाल पुत्र मंगली के रूप में हुई है। टक्कर के बाद वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल