बिल्सी: बिल्सी नगर के नन्नू मल जैन इंटर कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न, अनिल कुमार जैन बने अध्यक्ष
Bilsi, Budaun | Dec 21, 2025 बदायूं जिले के बिल्सी नगर के नन्नू मल जैन इंटर कॉलेज में आज रविवार दोपहर 4:00 बजे अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें तीसरी बार अनिल कुमार जैन को अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने कहा पहले भी बहुत काम किया है। इस बार भी बहुत काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा विद्यालय में शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा।