असरगंज: बिरजपुर के पास 39 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक ज़ब्त
शनिवार 2:00 pm जानकारी देते हुए टेटिया थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरजपुर के समीप एक बाइक सवार को संदेश के आधार पर रोका गया और जांच की गई तो 39 लीटर महुआ शराब पाया गया। फॉरन मोटरसाइकिल सवार सुपौल जमुआ संग्रामपुर निवासी राकेश कुमार रजक को गिरफ्तार कर लिया गया, साथ ही उसकी बाइक भी जप्त कर ली गई।