कानपुर: ग्वालटोली पुलिस ने 5 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटरसाइकिल और 4 मोबाइल फोन बरामद: डीसीपी सेन्ट्रल
ग्वालटोली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है डी सीपी सेंट्रल ने बुधवार दोपहर 12:30 बजे प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आरोपी लंबे समय से सेधमारी, चोरी, लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे थे उनके पास से दो बाइकें, चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं