फुलवारी: बेली रोड के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन और चार जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Phulwari, Patna | Sep 21, 2024 फुलवारी शरीफ के हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के बेली रोड के पास रात्रि गश्ती के दौरान हवाई अड्डा थाना पुलिस ने एक युवक के पास से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन और चार जिंदा कारतूस किया बरामद. बता दे की रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने जा रहे दो युवकों को शक के आधार पर रोका और उनकी तलाशी ली तो उनके पास से यह सब बरामद किया गया .