उच्च प्राथमिक विद्यालय(अंग्रेजी माध्यम) जैतपुर में शिक्षा चौपाल का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार यादव रहे। शिक्षा चौपाल के उद्देश्य एवं महत्व पर एकेडमिक रिसोर्स पर्सन छत्रपाल यादव ने सारगर्भित शब्दों में शिक्षा चौपाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।