रहरा-हसनपुर मार्ग पर एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय मजदूर उमेश की मौत हो गई। वह अपने बहनोई के साथ कुदेना चक से पीतमपुर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक एक भैंसा बुग्गी से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल उमेश ने मेरठ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। यह घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे हुई। उमेश पुत्र मुकेश अपने बहनोई सुरेंद्र पुत्र ओमकार के साथ बाइक पर थे।