चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान शुरू
पश्चिमी सिंहभूम जिला में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को विधिवत रूप से की गई है। यह अभियान अगले 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान जिलेभर में जगह-जगह स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिले के सिविल सर्जन ने आम लोगों से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।