8 लाइन माही नदी पुलिया के पास बुधवार सुबह खड़े आईसर ट्रक मे पिकअप वाहन के पीछे से घुसने पर वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई थी वही साथी गंभीर घायल हो गया था उक्त मामले को लेकर मृतक अनवर पिता लियाकत निवासी कैलाश मार्ग जिला झाबुआ के भतीजे जफर पिता जाकिर निवासी कैलाश मार्ग ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है उसका आरोप है कि नो पार्किंग मे ट्रक खड़ा कर रखा था जिससे हादसा हुआ