पूरे देश में पहली बार आयोजित हो रही प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के सफल, सुव्यवस्थित और गरिमामय आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने 9 से 13 जनवरी तक ग्राम दुधली (मालीघोरी) में प्रस्तावित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।