कैराना नगर में मुख्य मार्ग पर एक मैरिज होम में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपांकर महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज को जातियों में नहीं बंटना चाहिए, बल्कि एकजुट होकर रहना चाहिए। उन्होंने हिन्दू समाज की विशेषताओं, वर्तमान चुनौतियों और उनके समाधान पर प्रकाश डाला।