औरैया: फफूंद थाना क्षेत्र के पाता नहर के पास चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा लूटने की घटना, पुलिस कर रही जांच
फफूंद थाना क्षेत्र के पाता नहर के पास चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर ई रिक्शा लूट लिया है। बड़े पुरवा गांव के समीप रोड किनारे ई रिक्शा चालक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।