Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews
No video available

नगर निगम प्रशासन और भाजपा सरकार में महापुरुषों की प्रतिमा स्थल की दुर्दशा पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल गोस्वामी ने सफाई कर संदेश दिया

4.2k views | Dewas Nagar, Dewas | Feb 27, 2022

MORE NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनें रक्षाबंधन पर राज्य परिवहन की बसों में सफर करेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इसकी पूरी योजना तैयार कर ली है। मध्यप्रदेश सरकार कदम-दर-कदम राज्य में बसों का संचालन करेगी। सरकार के इस कदम से जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें जबरदस्ती किसी ऐसे वाहन में सफर नहीं करना पड़ेगा, जिनमें जान का खतरा रहता है। राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। 

इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव ने 2 जून को मीडिया से कहा कि राज्य परिवहन गरीबों के जीवन में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। लेकिन, कांग्रेस शासनकाल में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बंद करने का कार्य किया गया था। अब हमारी सरकार न सिर्फ प्रदेश में बेहतर और आधुनिक सड़कों का तेजी से निर्माण कर रही है, बल्कि जल्द ही नागरिकों को राज्य परिवहन की विशेष सुविधाओं का लाभ भी मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की ओर बढ़ रही है। 

सभी समस्याएं होंगी खत्म
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस बार रक्षाबंधन पर हमारी बहनें परिवहन विभाग की बसों में सफर करें, इसके लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति के कारण शहरों के बीच दूरी अधिक है। बसें उपलब्ध नहीं होने पर लोगों को मजबूरी में लोडिंग गाड़ियों में सफर करना पड़ता है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा इन सभी समस्याओं को खत्म करेगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि राज्य के अंदरूनी हिस्सों और पड़ोसी राज्यों के साथ मध्यप्रदेश सरकार का यह प्रयास सुगम परिवहन सेवा के रूप में देखने को मिलेगा। प्रदेश में जनसुविधाओं के विस्तार और प्रदेश के समग्र विकास के लिए हमारी सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता और संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .

.
.

Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas 

 #dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking

भोपाल। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनें रक्षाबंधन पर राज्य परिवहन की बसों में सफर करेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इसकी पूरी योजना तैयार कर ली है। मध्यप्रदेश सरकार कदम-दर-कदम राज्य में बसों का संचालन करेगी। सरकार के इस कदम से जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें जबरदस्ती किसी ऐसे वाहन में सफर नहीं करना पड़ेगा, जिनमें जान का खतरा रहता है। राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 जून को मीडिया से कहा कि राज्य परिवहन गरीबों के जीवन में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। लेकिन, कांग्रेस शासनकाल में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बंद करने का कार्य किया गया था। अब हमारी सरकार न सिर्फ प्रदेश में बेहतर और आधुनिक सड़कों का तेजी से निर्माण कर रही है, बल्कि जल्द ही नागरिकों को राज्य परिवहन की विशेष सुविधाओं का लाभ भी मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की ओर बढ़ रही है। सभी समस्याएं होंगी खत्म मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस बार रक्षाबंधन पर हमारी बहनें परिवहन विभाग की बसों में सफर करें, इसके लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति के कारण शहरों के बीच दूरी अधिक है। बसें उपलब्ध नहीं होने पर लोगों को मजबूरी में लोडिंग गाड़ियों में सफर करना पड़ता है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा इन सभी समस्याओं को खत्म करेगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि राज्य के अंदरूनी हिस्सों और पड़ोसी राज्यों के साथ मध्यप्रदेश सरकार का यह प्रयास सुगम परिवहन सेवा के रूप में देखने को मिलेगा। प्रदेश में जनसुविधाओं के विस्तार और प्रदेश के समग्र विकास के लिए हमारी सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता और संकल्प के साथ कार्य कर रही है। News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues . . . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking

Dewas Nagar, Dewas | Jun 3, 2026

देवास। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच देवास में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। उज्जैन रोड स्थित गैस एजेंसी पर सुबह 9 बजे से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों का कहना है कि वे पिछले तीन से चार दिनों से लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। रोजाना एक से दो घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद एजेंसी द्वारा सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने या सर्वर डाउन होने की बात कहकर वापस लौटा दिया जाता है।

महिलाओं ने बताया कि घरों में गैस खत्म हो चुकी है और कई परिवार पड़ोसियों की मदद से खाना बनाने को मजबूर हैं। कुछ महिलाओं का कहना है कि वे अपने बीमार बच्चों को घर पर छोड़कर सिलेंडर लेने पहुंचती हैं, लेकिन निराश होकर वापस लौटना पड़ता है।

एजेंसी के बाहर खाली सिलेंडर धूप में रखकर लोग पेड़ों की छांव में खड़े नजर आए। भीषण गर्मी के बावजूद गैस मिलने की उम्मीद में घंटों इंतजार करने को मजबूर उपभोक्ताओं में एजेंसी की व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी गई।

उपभोक्ताओं ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .

.
.

Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas 

 #dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking

देवास। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच देवास में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। उज्जैन रोड स्थित गैस एजेंसी पर सुबह 9 बजे से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों का कहना है कि वे पिछले तीन से चार दिनों से लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। रोजाना एक से दो घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद एजेंसी द्वारा सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने या सर्वर डाउन होने की बात कहकर वापस लौटा दिया जाता है। महिलाओं ने बताया कि घरों में गैस खत्म हो चुकी है और कई परिवार पड़ोसियों की मदद से खाना बनाने को मजबूर हैं। कुछ महिलाओं का कहना है कि वे अपने बीमार बच्चों को घर पर छोड़कर सिलेंडर लेने पहुंचती हैं, लेकिन निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। एजेंसी के बाहर खाली सिलेंडर धूप में रखकर लोग पेड़ों की छांव में खड़े नजर आए। भीषण गर्मी के बावजूद गैस मिलने की उम्मीद में घंटों इंतजार करने को मजबूर उपभोक्ताओं में एजेंसी की व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी गई। उपभोक्ताओं ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues . . . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking

Dewas Nagar, Dewas | Jun 3, 2026

DEWAS JOB PORTAL

➡️आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर

🏍️ Hero MotoCorp, Haridwar Plant में रोजगार पाने का शानदार मौका
=
📍 टेस्ट स्थान: शासकीय आईटीआई, #देवास (विकास नगर चौराहा के पास)
📅 दिनांक: 04 जून 2026
⏰ समय: सुबह 9:30 बजे
🌐 आवेदन करें: https://t.co/wUHldgHLRJ https://t.co/Dyej5F6ZJM

DEWAS JOB PORTAL ➡️आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर 🏍️ Hero MotoCorp, Haridwar Plant में रोजगार पाने का शानदार मौका = 📍 टेस्ट स्थान: शासकीय आईटीआई, #देवास (विकास नगर चौराहा के पास) 📅 दिनांक: 04 जून 2026 ⏰ समय: सुबह 9:30 बजे 🌐 आवेदन करें: https://t.co/wUHldgHLRJ https://t.co/Dyej5F6ZJM

Dewas, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026

देवास। त्रिलोक नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित, देवास ने संस्था और उसके पदाधिकारियों के खिलाफ की गई शिकायतों को भ्रामक, तथ्यहीन और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कलेक्टर देवास से निष्पक्ष जांच एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र दांडगे ने संचालक मंडल एवं 124 भवनों के वैध सदस्यों के साथ कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए कहा कि हाल ही में जनसुनवाई में कुछ व्यक्तियों द्वारा संस्था के खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। संस्था का दावा है कि शिकायतकर्ताओं में शामिल कुछ लोगों का त्रिलोक नगर योजना के 124 भवनों से न तो सदस्य के रूप में और न ही वैध निवासी के रूप में कोई संबंध है, इसके बावजूद उनके द्वारा संस्था की कार्यप्रणाली और भवनों के भुगतान संबंधी आरोप लगाए जा रहे हैं।

आवेदन में यह भी कहा गया है कि जिन व्यक्तियों का परियोजना से कोई वैधानिक संबंध नहीं है, उनके पास संस्था से जुड़े दस्तावेज और भुगतान संबंधी जानकारी कैसे पहुंची, इसकी भी जांच की जानी चाहिए। संस्था ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सोशल मीडिया, वीडियो और अन्य माध्यमों से संस्था एवं उसके पदाधिकारियों की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे रहवासियों के बीच भ्रम की स्थिति बन रही है।

संस्था ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने तथा शिकायतें झूठी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। संस्था ने जांच में पूर्ण सहयोग देने की बात भी कही है।

News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .

.
.

Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas 

 #dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking

देवास। त्रिलोक नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित, देवास ने संस्था और उसके पदाधिकारियों के खिलाफ की गई शिकायतों को भ्रामक, तथ्यहीन और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कलेक्टर देवास से निष्पक्ष जांच एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र दांडगे ने संचालक मंडल एवं 124 भवनों के वैध सदस्यों के साथ कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए कहा कि हाल ही में जनसुनवाई में कुछ व्यक्तियों द्वारा संस्था के खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। संस्था का दावा है कि शिकायतकर्ताओं में शामिल कुछ लोगों का त्रिलोक नगर योजना के 124 भवनों से न तो सदस्य के रूप में और न ही वैध निवासी के रूप में कोई संबंध है, इसके बावजूद उनके द्वारा संस्था की कार्यप्रणाली और भवनों के भुगतान संबंधी आरोप लगाए जा रहे हैं। आवेदन में यह भी कहा गया है कि जिन व्यक्तियों का परियोजना से कोई वैधानिक संबंध नहीं है, उनके पास संस्था से जुड़े दस्तावेज और भुगतान संबंधी जानकारी कैसे पहुंची, इसकी भी जांच की जानी चाहिए। संस्था ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सोशल मीडिया, वीडियो और अन्य माध्यमों से संस्था एवं उसके पदाधिकारियों की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे रहवासियों के बीच भ्रम की स्थिति बन रही है। संस्था ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने तथा शिकायतें झूठी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। संस्था ने जांच में पूर्ण सहयोग देने की बात भी कही है। News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues . . . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking

Dewas Nagar, Dewas | Jun 2, 2026

देवास। शहर के वार्ड क्रमांक 19 स्थित मृदुल विहार कॉलोनी में वर्षों पुरानी और अनुपयोगी पानी की टंकी स्थानीय रहवासियों के लिए खतरे का कारण बनती जा रही है। टंकी की जर्जर हालत के चलते उसके ऊपरी हिस्से से आए दिन बड़े-बड़े कंक्रीट के टुकड़े नीचे गिर रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है।

रहवासियों के अनुसार टंकी के आसपास आवासीय क्षेत्र के साथ एक मंदिर भी स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। शाम के समय बुजुर्ग टहलने के लिए पहुंचते हैं, वहीं बच्चे भी आसपास खेलते हैं। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय निवासी चंद्रशेखर द्विवेदी ने बताया कि इस संबंध में नगर निगम, महापौर, कलेक्टर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कई बार लिखित शिकायतें की जा चुकी हैं। इतना ही नहीं, सीएम हेल्पलाइन पर भी वर्ष 2025 से कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

रहवासियों ने बताया कि 29 अप्रैल 2026 को भी नगर निगम आयुक्त के नाम आवेदन देकर जर्जर टंकी को ध्वस्त करने की मांग की गई थी। आवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि टंकी के अवशेष लगातार गिर रहे हैं और इससे जनहानि की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी अप्रिय घटना का इंतजार करने के बजाय तत्काल कार्रवाई करते हुए जर्जर टंकी को हटाया जाए या उसे सुरक्षित बनाया जाए, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .

.
.

Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas 

 #dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking

देवास। शहर के वार्ड क्रमांक 19 स्थित मृदुल विहार कॉलोनी में वर्षों पुरानी और अनुपयोगी पानी की टंकी स्थानीय रहवासियों के लिए खतरे का कारण बनती जा रही है। टंकी की जर्जर हालत के चलते उसके ऊपरी हिस्से से आए दिन बड़े-बड़े कंक्रीट के टुकड़े नीचे गिर रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है। रहवासियों के अनुसार टंकी के आसपास आवासीय क्षेत्र के साथ एक मंदिर भी स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। शाम के समय बुजुर्ग टहलने के लिए पहुंचते हैं, वहीं बच्चे भी आसपास खेलते हैं। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासी चंद्रशेखर द्विवेदी ने बताया कि इस संबंध में नगर निगम, महापौर, कलेक्टर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कई बार लिखित शिकायतें की जा चुकी हैं। इतना ही नहीं, सीएम हेल्पलाइन पर भी वर्ष 2025 से कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। रहवासियों ने बताया कि 29 अप्रैल 2026 को भी नगर निगम आयुक्त के नाम आवेदन देकर जर्जर टंकी को ध्वस्त करने की मांग की गई थी। आवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि टंकी के अवशेष लगातार गिर रहे हैं और इससे जनहानि की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी अप्रिय घटना का इंतजार करने के बजाय तत्काल कार्रवाई करते हुए जर्जर टंकी को हटाया जाए या उसे सुरक्षित बनाया जाए, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues . . . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking

Dewas Nagar, Dewas | Jun 2, 2026