इटावा: विकास भवन में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जनपद स्तरीय एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारम्भ सीडीओ ने किया
Etawah, Etawah | Feb 6, 2025 बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत गुरुवार दोपहर 2 बजे विकास भवन में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें छात्रों के बनाए हुए आकर्षक माडल रखे गए। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों के बनाए माडल देखे तथा इनकी प्रशंसा की। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं के बच्चों को सम्मानित भी किया