बांसडीह: बभनौली बिशनपुरा ग्राम सभा में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई भीषण चोरी, लोग दहशत में डूबे
Bansdih, Ballia | Mar 27, 2026 बभनौली बिशनपुरा ग्राम सभा में दो अलग-अलग स्थानो पर बीती रात चोरों द्वारा की गई भीषण चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।शुक्रवार की सुबह लोगों ने चोरी की घटना देख अवाक रह गए।तथा इसकी सूचना तत्काल पुलिस दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तथा मामले की जांच में जुट गई। चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।