जंदाहा थाना क्षेत्र के धधुआ स्थित मायके में रह रही एक नवविवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ जंदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता खुशबू, जो जंदाहा थाना के धधुआ निवासी उदय सिंह की पुत्री है, ने बताया कि दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित किया और अंततः घर से भगा दिया।।