उनियारा के लोगों ने विधायक राजेंद्र गुर्जर से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। रविवार को शाम 7 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार विधायक राजेंद्र गुर्जर ने नियमित जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समस्या निराकरण को लेकर निर्देश दिए। विधायक की जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।