सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय समिति के आहवान पर संगठन द्वारा धरना सोमवार दोपहर 2:00 बजे आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता सुभाष चन्द त्यागी, जिलाध्यक्ष द्वारा की गयी तथा संचालन सतीश कुमार गर्ग द्वारा किया गया। धरने में सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं पेंशनर की अच्छी उपस्थिति रही।