आजमगढ़ जनपद में दीपावली पर्व सोमवार को बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया । उसी कड़ी में सगड़ी तहसील अंतर्गत उर्दिहा, चांदपट्टी, खोजौली, बाजार गोसाई सहित अन्य जगहों पर श्रद्धालुओं द्वारा माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी के मूर्तियों की स्थापना की गई थी । सोमवार शाम होते ही पंडालों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई ।