शनिवार सुबह 8 बजे जीआरपी विदिशा ने बताया कि शुक्रवार देर रात गुलाबगंज रेलवे स्टेशन के यार्ड पर खम्मा नंबर 911 के आसपास एक व्यक्ति के शव के पड़े होने की सूचना मिली थी, मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। वहीं शनिवार को जिला अस्पताल के मरचुरी रूम में रखवाया गया है। जीआरपी ने बताया की मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।