कलेर: पंचायत बेलॉव में कलश स्थापना के साथ माँ दुर्गा की आराधना शुरू
Kaler, Arwal | Sep 23, 2025 पंचायत बेलॉव में इस बार नवरात्र की शुरुआत विशेष रूप से हुई। यहां पहली बार भक्तों ने छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना प्रारंभ की। स्थानीय लोगों ने इसे आस्था और साहस का संगम बताया। उत्सव स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और भक्तिमय वातावरण बना। ग्रामीणों ने इसे गांव की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने वाला आयोजन बताया।