सिमरी: कोलिया ताल मौजा में 9 बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक, किसानों में हाहाकार, सरकार से मुआवजे की मांग
Simri, Buxar | Mar 31, 2026 कोलिया ताल मौजा में मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे अचानक लगी आग से किसानों की खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। इस घटना में कुल 9 बीघे क्षेत्रफल की फसल का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी, इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज गर्मी और सूखी फसल के बीच आग तेजी से फैल गई, जिससे किसान संभल भी नहीं पाए।