बांसवाड़ा: शहर के रघुनाथ मंदिर से भगवान राम की शोभायात्रा निकालकर कॉलेज मैदान में दशहरा महोत्सव का किया गया आयोजन
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के पिपली चौक स्थित रघुनाथ मंदिर से पंडित जयंतीलाल जोशी द्वारा पंच पिपली चौक के अध्यक्ष नितिन भाई के तत्वावधान में भगवान राम की सवारी निकाली जिसमें भगवान राम लक्ष्मण और हनुमान की विशेष झांकी सजाई गई जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए, कॉलेज मैदान पहुंची जहां पर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक, रावण दहन किया।