बहराइच: निरीक्षण भवन पहुंचे प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद ने कहा, बहराइच में लगाए गए हैं 56 लाख पौधे, 80 लाख पौधे लगाने का है लक्ष्य
जनपद बहराइच में वृक्षारोपण महा-अभियान के लिए शासन द्वारा नामित्व नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता संरक्षण एवं बाँट माप रणवीर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बुधवार शाम को बताया कि प्रदेश में वृक्षारोपण का महा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पूरे प्रदेश में 37 करोड़ पौधे रोपित किए जाने हैं और बहराइच जनपद में 80 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है।