मदनपुर: वार गांव से पुलिस ने 5 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
मदनपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के वार गांव से पांच लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार धंधेबाज उक्त गांव निवासी प्रभु चौधरी के पुत्र पंकज कुमार चौधरी है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने रविवार की शाम 4:00 बजे बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है. उसके ऊपर मद्द निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया गया.