सांगानेर: शास्त्री नगर में अवैध संबंध के बाद महिला की हत्या का मामला, पैसे को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
जयपुर के शास्त्री नगर इलाके में महिला की हत्या कर लाश पड़ोसी के घर में फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला की हत्या पैसों के विवाद में की गई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल घटना शहर के शास्त्री नगर इलाके में मंगलवार की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया है।