सांगानेर: जयपुर शहर और ग्रामीण इलाकों में कड़ाके की ठंडक ने दी दस्तक, दिन-रात के तापमान में गिरावट से कोहरे का जनजीवन पर असर
जयपुर और ग्रामीण इलाकों में दिसंबर माह में पहली बार कड़ाके की ठंड का अनुभव हुआ। सुबह इलाके में घना कोहरा छाया रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में सर्दी का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा गया। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों,कामकाजी लोगों परेशानी हुई।