इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने नेताजी को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके जीवन आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।