सांगोद के कनवास में आयोजित होने वाले पारंपरिक रामनवमी मेले के लिए इस वर्ष रिंकू पंडित को मेला समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह मेला वर्षों से कस्बे में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित होता आ रहा है और क्षेत्र की आस्था, संस्कृति व भाईचारे का प्रतीक माना जाता है।