सेन्हा: सेन्हा थाना परिसर से निकला फ्लैग मार्च, दुर्गा पूजा में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन मुस्तैद
दुर्गा पूजा को लेकर सेन्हा प्रखंड प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना हो गया है। शुक्रवार शाम 6 बजे सेन्हा थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया जिसका नेतृत्व सेन्हा सीओ पंकज कुमार भगत,विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू,और सेन्हा थाना प्रभारी वारिस हुसैन ने संयुक्त रूप से किया।