तेघरा: तेघड़ा थाना क्षेत्र में रेलवे ओवर ब्रिज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक घायल
तेघड़ा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 रेलवे ओवरब्रिज के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गया।जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उक्त घायल युवक को घटनास्थल से उठाकर ईलाज हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना मंगलवार को दिन के दस बजे की है।घायल युवक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई।