भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह बुधवार शाम 4 बजे कहा कि मालीघोरी दुधली में होने वाला रोवर–रेंजर जंबूरी की सभी तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश–विदेश से करीब 14 हजार रोवर–रेंजर और अतिथि शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव का विषय है।