यमुनापार क्षेत्र के नैनी कोतवाली थाना की पुलिस ने बुधवार को नकबजनी के आरोपी अभियुक्त शनि उर्फ दिलेश्वर निवासी मिंटो पार्क कीडगंज को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। आरोपी अभियुक्त नैनी क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटना में शामिल था। जिसे पुलिस ने कीडगंज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।