गौनाहा थाना क्षेत्र के गौनाहा बाजार में अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल बाइक सवार को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां घायल व्यक्ति का इलाज किया गया। वहीं मामले को लेकर पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है।