मड़ियाहू: पुलिसकर्मी द्वारा महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल, सिपाही को किया गया निलंबित
जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा महिला से बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाया और संबंधित सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।