मिर्ज़ापुर: मझवा विधानसभा के पैड़ापुर गांव में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव व राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना
डिप्टी सीएम ने मंच से संबोधित करते हुए कहा अखिलेश यादव सत्ता में आने के लिए पीडीए की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी मनमोहन सिंह की अगुवाई में 10 साल सरकार चलाया देश को डूबने का काम किया। लोकसभा चुनाव में जहां भी समाजवादी और कांग्रेस के सांसद बने हैं वहां पर अभी से उपद्रोह शुरू हो गया है। लोगों की जमीन कब्जा की जा रही है अराजकता का माहौल है।